आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी की बड़ी जीत, SC ने हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

KNEWS DESK- आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को नए सिरे से विचार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया है।

हाईकोर्ट को फिर से करना होगा विचार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट शिकायत पर नए सिरे से विचार करे। इस दौरान याचिका के मेंटेनेबिलिटी यानी सुनवाई योग्य होने के सवाल पर भी विचार किया जाएगा। यह मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने राहुल गांधी पर ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था।

CBI-ED को दिए गए थे जांच के निर्देश

12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने CBI और ED को शिकायत में लगाए गए आरोपों को कानून के मुताबिक सत्यापित करने के लिए कहा था। इसके बाद राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने बाद में जांच की प्रगति और कार्रवाई की जानकारी भी एजेंसियों से मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगाई थी रोक

इससे पहले 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। CBI, ED या किसी अन्य एजेंसी को हाईकोर्ट में जांच से जुड़ी रिपोर्ट दाखिल करने से भी रोका गया था। अब शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर मामला वापस भेज दिया है। हाईकोर्ट शिकायत की सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पहलुओं पर नए सिरे से विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *