मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के नाम, भारत की काजिया टॉप-30 तक पहुंचीं

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको में हुआ। इसमें भारत की काजिया लिज मेजो भी शामिल थीं। उम्मीद थी कि इंडिया की सुंदरी काजिया के सिर ताज सजेगा और भारत को 2021 के बाद एक और खिताब मिलेगा। लेकिन यह खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के नाम हुआ, जिन्होंने 75वें मिस यूनिवर्स में शानदार जीत दर्ज की।

Knews Desk – मिस यूनिवर्स 2026 में 116 देशों और कई जगहों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से 19 साल की काजिया लिज मेजो ने टॉप-30 में तो जगह बना ली, लेकिन वह टॉप-12 से आगे नहीं बढ़ सकीं। इससे पहले अगस्त 2026 में जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर वह इस ग्लोबल मंच पर पहुंची थीं। वहीं, केरल से मिस यूनिवर्स में जाने वाली पहली प्रतिनिधि बनकर उन्होंने इतिहास भी रचा।

जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026

जेनिफर बैरेटो को मिस यूनिवर्स 2025 की विनर मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस बार 75वीं एनिवर्सरी के मौके पर ‘द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी’ नाम का खास ताज लाया गया। इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड में 3,150 हीरे जड़े हैं। मिस यूनिवर्स की यह सेरेमनी झगड़ों, वीजा की परेशानियों और कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम वापस लेने जैसी बातों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही।

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?

अपनी ही धरती में हुए 75वें मिस यूनिवर्स फिनाले में 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने जीत हासिल की। यह प्यूर्टो रिको का छठा मिस यूनिवर्स ताज है, जो 2006 में जुलेका रिवेरा के बाद 20 साल बाद उनके देश लौटा है।

दरअसल, जेनिफर ने फरवरी 2026 में ही रनवे डेब्यू किया था और जून 2026 में ‘मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको 2026’ का ताज जीता था। जेनिफर बैरेटो के पास साइकोलॉजी में बैचलर और सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री है। वह 2021 से टेक्सास के फोर्ट कैवाजोस में अमेरिकी सेना के साथ फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम में जुड़ी चुकी हैं।

इस दौरान उन्होंने डोमेस्टिक वायवेंस और चाइल्ड अब्यूज के पीड़ितों की मदद की थी। वहीं, उन्होंने प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम किया है।

टॉप-5 में कौन रहा?

दरअसल, मिस यूनिवर्स 2026 के टॉप-5 फाइनलिस्ट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की पांच सुंदरियों ने जगह बनाई थी। इनमें न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वैडिंगटन, फिलीपींस की बीट्राइस मिलान-विंडोर्स्की, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज, वेनेजुएला की क्लारा वेगास और प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो शामिल हैं। वहीं, जेनिफर बैरेटो विनर बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *