Knews Desk – इंटरनेट पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी को लेकर चल रही चर्चाएं अफवाह निकली हैं। सारा के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं।
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की चर्चा सबसे पहले रेडिट पर शुरू हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह दावा तेजी से फैल गया कि दोनों साल 2027 में शादी करने वाले हैं। कुछ दावों में यह भी कहा गया कि राजवीर अभी से सारा को महंगे गिफ्ट भेज रहे हैं।
सारा और राजवीर की शादी पर करीबी ने बताया सच
हालांकि, सारा के एक करीबी सूत्र के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने इन दावों को गलत बताया है। सूत्र के मुताबिक, सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि सारा सिंगल हैं और फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।
सारा के करीबी ने इन चर्चाओं को बेवजह और परेशान करने वाला बताया। उनके मुताबिक, सारा इन अफवाहों पर सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देंगी और अपनी गरिमा बनाए रखते हुए शालीनता से पेश आना चाहती हैं।
सारा तेंदुलकर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी को अपने लिए एक तरह का ‘ट्रायल राउंड’ बताया था। सारा ने कहा था कि अब उन्हें पता है कि उन्हें अपनी शादी में क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए।
इस बीच, राजवीर देओल और सारा तेंदुलकर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सारा के करीबी सूत्र के बयान के बाद इन चर्चाओं को अफवाह करार दिया गया है।