मोनालिसा ने 44वें जन्मदिन पर पति संग मनाया खास जश्न, विशाल बाघ के साथ शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपना 44वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाइलैंड के फुकेत टाइगर किंगडम पहुंचीं, जहां उन्होंने एक विशाल बाघ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

Knews Desk – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा 21 नवंबर 2026 को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में कपल एक विशाल बाघ के साथ दिखाई दे रहा है।

मोनालिसा अपने जन्मदिन के मौके पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाइलैंड स्थित फुकेत टाइगर किंगडम पहुंचीं। यहां उन्होंने एक बड़े बाघ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। तस्वीरों में मोनालिसा बाघ के साथ बिल्कुल भी डरी हुई नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं और अलग-अलग पोज देती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने बाघ के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कभी वह बाघ के पास खड़ी नजर आ रही हैं तो कभी उसके साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। जन्मदिन के मौके पर मोनालिसा अपने पति विक्रांत की कंपनी एंजॉय करती नजर आईं और इस फॉरेन ट्रिप का मजा लिया।

मोनालिसा ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘एक भयंकर क्यूट बर्थडे कुछ ऐसा लगता है। मैं डॉलर से मिली। एक विशाल टाइगर। वाव, मुझे जन्मदिन की बधाई।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मोनालिसा के 44वें जन्मदिन पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह नाइस, आपको जन्मदिन की बधाई।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हैपी बर्थडे मोनालिसा जी।’ एक अन्य फैन ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि पवन सिंह के साथ उनका नया गाना कब आएगा।

इस बार के करवा चौथ पर मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नहीं थीं। हालांकि, जन्मदिन के मौके पर दोनों साथ नजर आए और थाइलैंड में साथ समय बिताते हुए दिखाई दिए। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन को खास बना दिया है और सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *