अनंत सिंह के दामाद को 3 करोड़ की Land Rover Defender, तिलक में जुटेंगे 5 हजार मेहमान

KNEWS DESK- मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 20 नवंबर को पटना के दानापुर स्थित दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में फलदान और तिलकोत्सव का आयोजन होगा। समारोह में करीब 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करेंगे।

अनंत सिंह के दामाद को मिलेगी ये डिफेंडर, तिलक में आएंगे 5000 मेहमान; लिट्टी-चोखा का इंतजाम

पहले होगा फलदान, फिर तिलकोत्सव

Anant Singh Daughter Wedding

शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। शुक्रवार को पहले फलदान और इसके बाद शाम को तिलकोत्सव की रस्म होगी। अनंत सिंह खुद रिसॉर्ट पहुंचकर मेहमानों के स्वागत और खानपान समेत तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

दामाद को मिलेगी 3 करोड़ की डिफेंडर

समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा दामाद को मिलने वाले उपहार की है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ऋषिकेश कुमार को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार देंगे। फलदान की परंपरा के तहत फल, मिठाइयां, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन और फर्नीचर भी दिए जाएंगे।

लिट्टी-चोखा और 5 हजार मेहमानों का इंतजाम

समारोह में कई तरह के पकवान परोसे जाएंगे, लेकिन बिहार का पारंपरिक लिट्टी-चोखा खास आकर्षण रहेगा। बताया जा रहा है कि होने वाले समधी की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसका विशेष इंतजाम किया गया है। अनंत सिंह करीब 250 गाड़ियों के काफिले के साथ पैतृक गांव लदमा से पटना पहुंचेंगे। आम लोगों के भी समारोह में शामिल होने की बात कही गई है।

अमेरिका से MBA कर चुके हैं ऋषिकेश

ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है और वह अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता रणविजय कुमार सिंह CRPF में कमांडेंट हैं। दोनों परिवारों की सहमति से शिवांगी और ऋषिकेश का रिश्ता तय हुआ है।

25 नवंबर को होगी शादी

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होगी। 23 नवंबर को हल्दी-कलश और 24 नवंबर को मेहंदी-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के साथ अनंत सिंह अपने छोटे बेटे अभिनव कुमार का उपनयन संस्कार भी कराएंगे। समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *