सीएम योगी ने पाती के 50 सप्ताह पूरे होने पर साझा किया संदेश, बोले- पता ही नहीं चला

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक उनका परिवार हैं और इस परिवार के सुख-दुःख, आशाओं, उपलब्धियों और संकल्पों से जुड़े रहने का आत्मीय माध्यम ‘योगी की पाती’ है। उन्होंने बताया कि पिछले 50 से अधिक सप्ताह से वह हर पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करते आ रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उनके लिए यह केवल पत्र लिखना नहीं, बल्कि अपने परिवार से संवाद करने का अवसर है। इसी आत्मीय यात्रा पर आधारित ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का आज विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन भी होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी अवसर पर विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि घर-घर जनगणना की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाना सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जनभागीदारी और जनविश्वास की भावना को मजबूत करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *