पीएम मोदी ने छठी मइया से मांगा देशवासियों के लिए आशीर्वाद, आज से फिलीपींस दौरे पर प्रधानमंत्री

KNEWS DESK– चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए छठी मइया से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।”

16-17 नवंबर को मनीला दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 नवंबर 2026 तक फिलीपींस के मनीला का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 17 नवंबर 2026 को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और आसियान देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। मनीला यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दोनों महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *