Knews Desk– तेलंगाना के शहरों में भीषण गर्मी के बीच दिनभर स्कूटर पर डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर्स के लिए सरकार बड़ी पहल की तैयारी कर रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि गिग वर्कर्स के आराम के लिए तेलंगाना सरकार हर शहर में Wi-Fi-enabled रेस्ट जोन बनाएगी
राहुल गांधी के मुताबिक, गिग वर्कर्स दिनभर स्कूटर पर घूमकर डिलीवरी का काम करते हैं, लेकिन काम के दौरान आराम करने के लिए उनके पास पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में सरकार की ओर से हर शहर में रेस्ट जोन बनाए जाने की योजना है। इन Wi-Fi-enabled रेस्ट जोन का उद्देश्य गिग वर्कर्स को काम के दौरान आराम करने के लिए सुविधाजनक जगह उपलब्ध कराना है। इन रेस्ट जोन में गिग वर्कर्स डिलीवरी के बीच कुछ समय आराम कर सकेंगे और उन्हें काम के दौरान राहत मिल सकेगी।
राहुल गांधी ने तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ बाइक रैली में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गिग वर्कर्स की सुविधाओं और उनकी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को सामने रखा। सरकार की इस पहल को गिग वर्कर्स के लिए काम के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।