गोविंदा और कोमल रानी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, उम्र के फासले पर यूजर्स ने उठाए सवाल

knews desk – बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इसी बीच कोमल रानी ने फिल्म के सेट से गोविंदा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। उनका 90 के दशक वाला अंदाज एक बार फिर देखने को मिल रहा है। वहीं, कोमल रानी लैवेंडर और पर्पल रंग की खूबसूरत फ्लोरल साड़ी और पर्ल नेकलेस में बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरों में गोविंदा और कोमल रानी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और बाहों में बाहें डाले रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कोमल रानी ने कैप्शन में लिखा, ‘रूपा के सेट से खूबसूरत झलकियां।’ तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी उम्र के अंतर पर भी गया।

दरअसल, गोविंदा ने अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ का ऑफिशियल ऐलान मई 2026 में किया था। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे गोविंदा के इस प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हुए थे। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर कोमल रानी का नाम और फर्स्ट लुक सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई थीं। कोमल रानी ने इन अफवाहों पर जवाब भी दिया है।

अब फिल्म के सेट से सामने आई इन तस्वीरों पर भी सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग गोविंदा के लुक और उनकी वापसी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स दोनों के बीच बड़े उम्र के फासले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 62 साल के गोविंदा और उनसे करीब आधी उम्र की कोमल रानी की रोमांटिक केमिस्ट्री कई यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है।

तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में कुछ लोग गोविंदा को ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने बयान भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल, फिल्म ‘रूपा’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है और फैंस गोविंदा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *