अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने रचाई शादी, पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

महीनों से अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर काव्या के साथ अपनी पहली शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है।

Knews Desk – म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी। अब अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर काव्या के साथ अपनी पहली वेडिंग फोटो शेयर कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को काव्या मारन के साथ ग्रीस में ड्रीम वेडिंग की। शादी के बाद अनिरुद्ध ने काव्या के साथ पहली वेडिंग फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी जिंदगी में एक बार मिलने वाला, जो जिंदगी भर के लिए है, 11.11।”

https://www.instagram.com/p/DfmrH_8N5M1/

शादी के खास मौके पर अनिरुद्ध ने अपने लुक को आइवरी आउटफिट में क्लासी रखा। उन्होंने कुर्ते के साथ मैचिंग कलर की वेष्टि पहनी और उसके ऊपर एक लॉन्ग जैकेट कैरी की। अनिरुद्ध और काव्या की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद पूजा हेगड़े से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक कई सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DfmxyAiDaBt/

शादी की पहली तस्वीर के बाद अनिरुद्ध ने अपनी लेडी लव काव्या के साथ दो और वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। ये तस्वीरें कपल के वेडिंग फंक्शन की हैं, जिसमें दोनों ब्राउन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों हाथ में हाथ डाले पोज दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में काव्या अनिरुद्ध को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं।

ग्रीस में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी के बाद अब काव्या और अनिरुद्ध 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से लेकर राजनीति और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *