अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने 12 नवंबर 2026 से पूरे भारत में अपने प्रमुख पैकेट वाले दूध उत्पादों की कीमतों में लगभग 4 से 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

Knews Desk – अमूल के सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल ताज़ा’ टोन्ड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसमें करीब 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं 6 फीसदी फैट वाले ‘अमूल गोल्ड’ मिल्क की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो करीब 5.5 फीसदी है।

अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से बढ़ाए गए नए दाम 12 नवंबर 2026 से पूरे भारत में लागू होंगे।

इससे ठीक पहले मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अब अमूल की ओर से भी दूध के दाम बढ़ाए जाने के बाद उपभोक्ताओं पर दूध खरीदने का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नए दाम 12 नवंबर यानी कल से प्रभावी हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *