अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात घर के बाहर बवाल, TMC-BJP समर्थकों में झड़प

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर आधी रात को TMC और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Knews Desk-अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर उनके समर्थक आवास के बाहर बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि कुछ लोगों ने लोहे की छड़ों और हॉकी स्टिक से भी हमला किया।

https://twitter.com/abhishekaitc/status/2118886261104730533?a=1U51lIzQxrV1Zg3xwl0&s=20

अभिषेक बनर्जी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थित स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनके समर्थकों पर हमला किया। TMC समर्थकों ने यह भी दावा किया कि महिलाओं को निशाना बनाया गया और कई महिलाएं घायल हुईं। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया। बीजेपी का दावा है कि उसके कार्यकर्ता कुम्हारटोली में काली की मूर्तियां खरीदने गए थे और लौटते समय अभिषेक बनर्जी के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। रात करीब 2:30 बजे अभिषेक बनर्जी समर्थकों के साथ अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उनसे घर के बाहर धरना न देने को कहा। घटना से एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपने आवास की निगरानी किए जाने का दावा भी किया था। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *