पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ वृंदावन पहुंचे ग्राम प्रधान, आश्रम के पास मिले

KNEWS DESK- प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के मंसैता गांव से लापता ग्राम प्रधान को पुलिस ने वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया है। ग्राम प्रधान संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम के पास मिले। परिजनों ने उनके लापता होने के बाद अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते खुद घर से चले गए थे। जांच में सामने आया कि वह पहले फाफामऊ से ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंचे और इसके बाद आगरा होते हुए वृंदावन चले गए। पुलिस के अनुसार, वृंदावन पहुंचने के बाद उन्होंने नए सिम से अपने चाचा को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस कर उनकी तलाश शुरू की और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में ग्राम प्रधान के अपहरण या किसी अन्य आपराधिक घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *