CAT 2026 Admit Card: 6 नवंबर से डाउनलोड होंगे CAT एडमिट कार्ड, मॉक टेस्ट लिंक भी होगा एक्टिव

CAT 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। IIM इंदौर ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 6 नवंबर से 29 नवंबर तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसी दिन मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के पैटर्न और ऑनलाइन टेस्ट इंटरफेस को समझने में मदद मिलेगी।

KNEWS DESK- कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के लिए अब 6 नवंबर तक इंतजार करना होगा। पहले CAT 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाना था, लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने इसकी तारीख में बदलाव किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

6 से 29 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

CAT 2026 के एडमिट कार्ड 6 नवंबर से 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी CAT एप्लीकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरणों की जांच करना जरूरी होगा।

29 नवंबर को तीन सत्रों में होगी परीक्षा

CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सेक्शन के सवालों का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय मिलेगा। एक सेक्शन की परीक्षा के दौरान उम्मीदवार दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे।

इस बार परीक्षा का आयोजन IIM इंदौर की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए फेस मैचिंग यानी चेहरे का मिलान और कुछ चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल जैमर लगाने जैसे इंतजाम किए गए हैं। CAT 2026 का आयोजन लगभग 170 शहरों में किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक वैध रहेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कोर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

6 नवंबर से मॉक टेस्ट देने का मौका

CAT 2026 के उम्मीदवार 6 नवंबर से मॉक टेस्ट भी दे सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों के साथ मॉक टेस्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रारूप और ऑनलाइन टेस्ट इंटरफेस से परिचित कराना है, ताकि वे वास्तविक परीक्षा से पहले अभ्यास कर सकें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और मॉक टेस्ट से संबंधित अपडेट के लिए CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *