Knews Desk– उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित होगी। इसके लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए आधिकारिक विज्ञापन 5 सितंबर को जारी किया था। अब अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां देख सकते हैं।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर स्पेशल टीईटी 2026 एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद इंपॉर्टेंट अपडेट्स सेक्शन में दिए गए प्रवेश पत्र के लिंक को खोलें। अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, OTR ID और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। अभ्यर्थी सीधे https://apply.upessc.org/login लिंक पर जाकर भी लॉगिन कर सकते हैं।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निर्धारित समय से लगभग 45 मिनट से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की पाली और समय ध्यान से जांच लें। यदि प्रवेश पत्र में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करके इसकी जानकारी दें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उसके पते और परीक्षा के समय की पुष्टि कर लेना भी जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।