Wobble Speed 5G को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखने की पुष्टि की है। इसमें गोल कैमरा मॉड्यूल और लाल रंग का विकल्प मिलेगा। हालांकि, फोन के फीचर्स और लॉन्च डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
KNEWS DESK- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया 5G फोन दस्तक देने की तैयारी में है। टेक कंपनी Wobble ने अपने आगामी स्मार्टफोन Speed 5G का टीजर जारी करते हुए इसके जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है। कंपनी ने फोन की कीमत की रेंज और डिजाइन की झलक भी दिखाई है। यह Wobble का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2025 में अपना पहला फोन One 5G लॉन्च किया था। नया मॉडल पिछले फोन के मुकाबले कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया जाएगा। ऐसे में 20 हजार रुपये से कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों की नजर इस पर रहेगी।
Wobble Speed 5G का डिजाइन कंपनी के पहले स्मार्टफोन से अलग होगा। इसके पिछले हिस्से में गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि Wobble One 5G में चौकोर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नए फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।
कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Wobble Speed 5G को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी। हालांकि, फोन की सटीक कीमत और लॉन्च की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन कम से कम लाल रंग के विकल्प में उपलब्ध होगा।
डिजाइन की बात करें तो Wobble Speed 5G में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है। इसके पिछले हिस्से पर गोल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश दिखाई देते हैं। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। तस्वीरों से संकेत मिलता है कि वॉल्यूम बटन पावर बटन के ऊपर हो सकते हैं, जबकि बाईं तरफ कोई बटन दिखाई नहीं देता है।
फोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलने की संभावना है, लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा क्षमता और स्टोरेज जैसे अहम फीचर्स की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। फोन की बिक्री कब शुरू होगी, इस बारे में भी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Wobble Speed 5G कंपनी के पहले स्मार्टफोन One 5G का अगला मॉडल होगा। One 5G को भारत में 19 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये रखी गई थी, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले विकल्पों में भी उपलब्ध है।
Wobble One 5G में 6.67 इंच की Full-HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 4nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है।
फोटोग्राफी के लिए Wobble One 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।
अब देखना होगा कि Wobble Speed 5G को कंपनी किन फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है। 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में इसकी सफलता काफी हद तक इसके कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस पर निर्भर करेगी। फिलहाल इन जानकारियों के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।