अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में ठोका शतक, विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए रचा इतिहास

KNEWS DESK- भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर विदेशी धरती पर भारत की ओर से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का कारनामा किया। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

38 गेंदों में बनाए 113 रन

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्होंने 38 गेंदों में 113 रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। शॉर्ट गेंद हो या गुड लेंथ, अभिषेक ने हर तरह की गेंद पर आक्रामक अंदाज में रन बटोरे।

टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतक

इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर में चार शतक हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों में शतक लगाया था। अब न्यूजीलैंड की धरती पर 35 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने विदेशी मैदान पर भारत के लिए नया रिकॉर्ड बनाया।

विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में 11 शतक लगा चुके हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 10 शतक दर्ज हैं। इसके साथ ही अभिषेक 35 या उससे कम गेंदों में दो टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतकों के मामले में अभिषेक अब रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल से एक शतक पीछे हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम पांच-पांच शतक हैं, जबकि अभिषेक चार शतक लगा चुके हैं। उनकी इस पारी ने एक बार फिर उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड बनाने की क्षमता को सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *