knews desk – सलमान खान और करिश्मा कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सालों बाद दोनों करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ नजर आए, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इसी दौरान करिश्मा ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उनके आउटफिट को देखकर उनके साथ शॉट देने से इनकार कर दिया था।
Knews Desk करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए। इस दौरान करिश्मा कपूर ने भी शो में एंट्री लेकर उन्हें सरप्राइज दिया। बातचीत के दौरान दोनों ने फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। करिश्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और सलमान के बीच कपड़ों को लेकर बहस हो गई थी। करिश्मा अपने लुक और फैशन को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन सलमान को उनका आउटफिट पसंद नहीं आया।
करिश्मा ने बताया कि सलमान ने उनसे पूछा था कि उन्होंने क्या पहन रखा है। इस पर करिश्मा ने जवाब दिया कि उन्होंने इस आउटफिट पर काफी मेहनत की है। इसके बाद सलमान ने साफ कह दिया कि वह उस लुक में उनके साथ शॉट नहीं देंगे। करिश्मा ने शो में सलमान की नकल करते हुए इस पूरे वाकये को मजेदार अंदाज में सुनाया।
https://www.instagram.com/reels/Deeb4TWoXc8/
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब सलमान अपनी बात पर अड़े रहे, तो उन्हें फिल्म के निर्देशक डेविड धवन के पास जाना पड़ा। करिश्मा ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि सलमान उन्हें वह आउटफिट नहीं पहनने दे रहे हैं और उन्हें इस मामले में बात करनी चाहिए। करण जौहर ने जब पूछा कि क्या सलमान को उनकी ड्रेस ज्यादा बोल्ड लग रही थी, तो करिश्मा ने बताया कि ड्रेस काफी छोटी, ट्रांसपेरेंट और शरीर से चिपकी हुई थी।
इसके बाद सलमान खान ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि उन्हें करिश्मा की ड्रेस के छोटा होने से कोई परेशानी नहीं थी, बल्कि डांस करते समय ड्रेस ऊपर खिसक जाती थी। सलमान ने अपनी जांघ की ओर इशारा करते हुए बताया कि डांस के दौरान आउटफिट ऊपर तक आ जाता था। इसी वजह से वह हर टेक से पहले करिश्मा को ड्रेस नीचे करने के लिए कहते थे।
सलमान ने यह भी बताया कि करिश्मा का आउटफिट काफी ट्रांसपेरेंट था और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सहित टीम के लोग भी इस बात का ध्यान रखते थे। सलमान की सफाई सुनकर करिश्मा ने उन्हें टोकते हुए कहा, “बस करो, बकवास मत करो।” हालांकि, करिश्मा ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय सलमान उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव थे। शो में दोनों सितारों के बीच हुई इस बातचीत ने उनकी फिल्मी यादों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फिर से सामने ला दिया।