‘मैंने बहुत प्यार किया है उससे…’, खेसारी लाल को लेकर काजल राघवानी का बड़ा बयान

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में रही है। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद भी उनकी जोड़ी को लेकर फैंस के बीच दिलचस्पी बनी हुई है। अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी भावनाओं पर खुलकर बात की है।

Knews Desk – काजल राघवानी इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा हैं। 26 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें काजल के अलावा भोजपुरी से मनीष कश्यप और बिहार से तेज प्रताप यादव भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए। शो में काजल की एंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर और होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने उनसे उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर सवाल किया।

सहवाग ने काजल से उनके उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखे बहुत मिले हैं। इस पर काजल ने बिना नाम लिए अपने पुराने रिश्ते को लेकर कहा, “जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं। शायद इसलिए ये फ्रस्ट्रेशन है मेरी लाइफ में कि मैं उसको पॉइंट-आउट करती रहती हूं हमेशा कि वो कैसे मेरे पास वापस आ जाएं।”

https://www.instagram.com/reels/DdvnzuepttR/

काजल की इस बात पर स्वरा भास्कर हैरान नजर आईं। उन्होंने काजल से पूछा कि क्या वह अब भी उस शख्स को वापस चाहती हैं, जिसे वह धोखेबाज बता रही हैं। इस पर काजल ने कहा, “मैंने बहुत प्यार किया है उससे।” इसके बाद वह हंसने लगीं, जबकि स्वरा उनके जवाब से हैरान नजर आईं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय तक चर्चा में रहा है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों और गानों में काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।

ब्रेकअप के बाद काजल ने खेसारी लाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे और वह खेसारी के साथ पत्नी की तरह रहती थीं। काजल ने यह भी आरोप लगाया था कि खेसारी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, ये सभी काजल द्वारा लगाए गए आरोप थे।

काजल ने खेसारी पर उनके फोन में लड़कियों की निजी तस्वीरें और वीडियो रखने का आरोप भी लगाया था। इन आरोपों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल के बयान ने एक बार फिर उनके पुराने रिश्ते और खेसारी लाल के साथ उनकी बॉन्डिंग को चर्चा में ला दिया है।

काजल ने भले ही खेसारी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान में पुराने रिश्ते को लेकर भावनाएं साफ नजर आईं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि वह शख्स उनके पास वापस आए। ऐसे में शो में काजल का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *