‘वाराणसी’ में 24 साल के लड़के बनेंगे महेश बाबू? AI-VFX के बिना दिखेगा यंग लुक

Knews Desk – एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के बाद राजामौली अब इस ग्रैंड प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। ‘गुंटूर कारम’ के बाद तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म में राजामौली के विजन पर काम कर रहे हैं। फिल्म को करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है।

फिल्म का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा शूट किया जा चुका है। इसी बीच महेश बाबू के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों में महेश बाबू 24 साल के लड़के के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस लुक के लिए उन्होंने खास ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि महेश बाबू अपने सभी जरूरी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अब उन्हें फिल्म का इंट्रोडक्शन सीन शूट करना है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीन में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ सकते हैं।

‘वाराणसी’ की शूटिंग के साथ-साथ फिल्म की एडिटिंग का काम भी चल रहा है। राजामौली खुद इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। इसी बीच तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले महेश बाबू ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था। वह अब तक के अपने सबसे फिट और स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों में महेश बाबू को 24 साल के यंगस्टर के तौर पर दिखाया जाएगा। इन हिस्सों की शूटिंग बिना AI या VFX के किए जाने की बात कही गई है। इसके लिए महेश बाबू ने खास मेकओवर कराया है। बताया जा रहा है कि इन एपिसोड्स में उनका लुक दर्शकों को हैरान कर सकता है।

महेश बाबू ने ‘वाराणसी’ की शूटिंग पूरी कर ली है और फिलहाल अपने किरदार के लिए डबिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि राजामौली अक्टूबर से पहले फिल्म की सभी पेंडिंग शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका है।

फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर एम.एम. कीरावनी ने काम शुरू कर दिया है। ‘वाराणसी’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *