अक्षय खन्ना वाला किरदार नहीं निभाएंगे जयदीप अहलावत, डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज

Knews Desk – अब इंतजार अजय देवगन की अगली फिल्म का है। 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 2’ री-रिलीज होने वाली है, जिसके लिए फिलहाल तेजी से प्रमोशन किए जा रहे हैं। अब क्योंकि फिल्म की कहानी मोहनलाल की मलयालम पिक्चर से अलग है, ऐसे में फैन्स के बीच तगड़ा बज बना हुआ है। हालांकि, इस बार पिक्चर में काफी कुछ बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा चेंज यही है कि अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। जी हां, उनकी जगह जयदीप अहलावत को पिक्चर में कास्ट किया गया है। लेकिन वह अक्षय खन्ना वाला किरदार नहीं निभाएंगे। इसका अपडेट खुद फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दिया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना के एग्जिट के बाद क्या-क्या दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, मेकर्स ने हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म का ऐलान कर दिया था, जिसकी शूटिंग की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से सिर्फ सात दिन पहले अक्षय खन्ना फिल्म से हट गए। शुरुआती रिपोर्ट्स में क्रिएटिव चीजों और फीस को लेकर मतभेद की बात कही गई थी। अब ‘दृश्यम 3’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले कास्टिंग में आई उस मुश्किल के बारे में बात की है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिषेक पाठक ने बताया कि मुश्किलों के बावजूद उन्होंने ओरिजिनल शूटिंग शेड्यूल के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया था।

हाल ही में अभिषेक पाठक ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ के शूट से पहले जैसे हालात बन गए थे, उससे वह काफी निराश थे। उन्होंने कहा कि वह इसे घबराहट तो नहीं कहेंगे, लेकिन पूरी टीम इस स्थिति से खुश नहीं थी। हालांकि, उन्होंने उन हिस्सों में बदलाव किए, जो खास तौर पर अक्षय खन्ना के लिए लिखे गए थे। इसके बाद उनकी जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। उन्होंने बताया कि जयदीप एक ऐसे किरदार की जगह ले रहे थे, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। अभिषेक पाठक ने जयदीप को फोन किया और उनसे पूछा कि कास्टिंग बदल रही है या किरदार। इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वह किरदार बदल रहे हैं। जयदीप ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें यह मजेदार लगा। यह पूरी प्रक्रिया 5-6 दिनों के अंदर हो गई।

अभिषेक पाठक ने बताया कि सबसे मुश्किल काम आगे बढ़ने का फैसला लेना था। उन्होंने टीम से कहा कि कुछ भी कैंसिल न करें और फिल्म को तय शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इसके बाद चीजों को दोबारा करना और कुछ हिस्सों को फिर से लिखना पड़ा। उन्होंने यह पता लगाने के लिए 2-3 दिन का समय मांगा कि क्या वह ऐसा कर पाएंगे। वहीं, अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत का सीन शूट करने के लिए उनके पास सिर्फ सात दिन बचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *