ऐसा लगे तो घूमकर चांटा मारो….. सलमान खान ने ट्रोलर्स और पैपराजी को लगाई फटकार

KNEWS DESK- बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने लुक को लेकर ट्रोल करने वालों से लेकर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने वाले पैपराजी तक, कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में ट्रोलिंग और पैपराजी के व्यवहार पर खुलकर अपनी बात रखी। अपने गंजेपन और लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को उन्होंने जवाब दिया और कहा कि लोगों को किसी के लुक का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

सलमान ने महिलाओं की असहज तस्वीरें लेने के चलन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ पैपराजी अभिनेत्रियों के कार से उतरने या चढ़ने के दौरान ऐसे एंगल से तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलिजेह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। सलमान ने महिलाओं से कहा कि अगर कोई उन्हें इस तरह असहज महसूस कराए तो वे उसका विरोध करें। इसके अलावा सलमान ने अपने भाई सोहेल खान के लुक और वरुण धवन की स्माइल को लेकर ट्रोल करने वालों को भी फटकार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *