छात्रों को ड्रामा नहीं जवाब चाहिए… इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

Knews Desk- धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, उच्च शिक्षा की पहुंच और परीक्षा सुधारों से जुड़े सरकार के कदमों का जिक्र किया।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीतिक ड्रामा नहीं, बल्कि उनके सवालों के जवाब और समस्याओं का समाधान चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी छात्रों के सामने ‘सिस्टम बनाम छात्र’ का नैरेटिव लेकर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा से जुड़ी जटिल समस्याओं को राजनीतिक नारों तक सीमित किया जा रहा है।

प्रधान ने उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) का हवाला देते हुए कहा कि यह 2014-15 में 23.7 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 30 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने PM-विद्यालक्ष्मी और PM-USHA जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने परीक्षा सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को बढ़ावा दे रही है। साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए 2024 में बनाए गए कानून का भी उल्लेख किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं के समाधान पर बात करेंगे या उनकी चिंताओं को राजनीतिक मुद्दा बनाते रहेंगे। गौरतलब है कि 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया था। उन्होंने शिक्षा, सरकारी भर्ती, परीक्षाओं और संस्थानों से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *