knews desk – गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से चली आ रही कड़वाहट अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों परिवारों के बीच पैचअप के बाद लगातार फैमिली रीयूनियन देखने को मिल रहा है। अब पहली बार सुनीता आहूजा कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार के साथ गणपति दर्शन किए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुनीता आहूजा शुक्रवार को गणपति दर्शन के लिए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं। इस दौरान कृष्णा के जुड़वा बेटों रायन और कृशांग ने अपनी दादी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों को इस तरह देखकर सुनीता काफी खुश नजर आईं और उन्होंने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया। सुनीता ने बच्चों को बारी-बारी से किस भी किया।
इस खास मौके पर कृष्णा और कश्मीरा ने भी सुनीता आहूजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुनीता अकेली नहीं पहुंची थीं, बल्कि उनके बेटे भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच एक बार फिर बेहद खुशनुमा माहौल देखने को मिला।
हालांकि, इस फैमिली रीयूनियन में गोविंदा नजर नहीं आए। इससे पहले भी कुछ पारिवारिक मौकों पर गोविंदा और सुनीता के परिवार को एक साथ नहीं देखा गया था। फिलहाल सुनीता और कृष्णा के परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियों ने फैंस का ध्यान जरूर खींचा है।
https://www.instagram.com/reels/Ddb2HmRK9fo/
बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पैचअप ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर हुआ था। वहां सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को गले लगाया था। इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर कश्मीरा भी सुनीता के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। अब सुनीता का कृष्णा के घर जाना इस रिश्ते में आई नई गर्मजोशी को दिखाता है।
कृष्णा और सुनीता के परिवारों के इस मिलन से गोविंदा और कृष्णा के फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में परिवार के सदस्यों के बीच नजर आ रही बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।