DUSU Elections Result 2026: अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP आगे, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की बढ़त

KNEWS DESK- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। 18वें राउंड के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह मामूली अंतर से बढ़त में हैं।

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास को 21,109 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के विजय मीणा को 20,554 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 555 वोटों का अंतर है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 27,501 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 14,506 और NSUI के वीर चतरथ को 3,827 वोट मिले हैं।

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 18,366 वोटों के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 13,451 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 14,182, निर्दलीय विशेष यादव को 14,045 और NSUI के गोपाल चौधरी को 13,829 वोट मिले हैं।

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर पर पुलिस, पैरामिलिट्री और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *