knews desk – रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। फिल्म से अब सूरज वेंजरामोडु का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है।
कन्नड़, तमिल और मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके सूरज वेंजरामोडु फिल्म में दिलीप के किरदार में नजर आएंगे। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर उनका 35 सेकंड का लुक टीजर जारी किया है। वीडियो में सूरज कार से उतरते हैं और सिगार पीते हुए कार के बोनट पर बैठ जाते हैं। उनके किरदार का स्टाइलिश और बेखौफ अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। 75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार का स्क्रीन पर दमदार अंदाज देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ को दर्शकों की ओर से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में ‘जेलर 2’ के जरिए सुपरस्टार एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स की ओर से लगातार नए अपडेट जारी किए जा रहे हैं, ताकि रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी रहे।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत और सूरज वेंजरामोडु के अलावा फिल्म में सौंदर्या सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मिरना मेनन, जतिन शरण और योगी बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में कई बड़े सितारों के कैमियो की भी चर्चा है, जिनमें मोहनलाल, शिव राजकुमार, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन और विनायकन के नाम शामिल हैं।
‘जेलर 2’ की रिलीज का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी कमर कस ली है और आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े कई और अपडेट सामने आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की सफलता को किस तरह आगे बढ़ाती है।