TVS Apache की तीन बाइक्स हुईं अपडेट, नए कलर्स के साथ मिले कई धांसू फीचर्स

त्योहारी सीजन से पहले TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय Apache बाइक रेंज को नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V के नए वेरिएंट पेश किए हैं। इन तीनों मोटरसाइकिलों में जरूरत के मुताबिक नए सेफ्टी, कनेक्टिविटी और सुविधा से जुड़े फीचर्स जोड़े गए हैं।

Knews Desk- नई Apache RTR 160 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.41 लाख रुपये और Apache RTR 200 4V के अपडेटेड टॉप मॉडल की कीमत 1.50 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

Apache RTR 160 के नए टॉप वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा बाइक में Hazard Lamps और LED Turn Signal Lamps भी शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इस बाइक को नए रंगों में पेश किया है। इसमें Arctic Teal और Granite Grey जैसे सिंगल-टोन कलर शामिल हैं। इसके साथ ही Matte Black के साथ Red Alloy Wheels और Pearl White के साथ Red Alloy Wheels वाले डुअल-टोन विकल्प भी मिलेंगे।

Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले सबसे खास अपडेट में से एक है। बाइक में Google Map Mirroring की सुविधा दी गई है, जिसके जरिए राइडर बाइक की स्क्रीन पर नेविगेशन से जुड़ी जानकारी देख सकता है। इसके अलावा इसमें Panic Brake Alert और Type-C Charger भी दिया गया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो बाइक Matte Black, Racing Red और Marine Blue में उपलब्ध होगी। इसके अलावा Arctic Teal डुअल-टोन कलर के साथ Champagne Gold Alloy Wheels का विकल्प भी दिया गया है।

Apache RTR 200 4V में तीनों बाइक्स की तुलना में सबसे ज्यादा फीचर अपडेट किए गए हैं। बाइक के फ्रंट में एडजस्टेबल USD सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें Google Map Mirroring, Panic Brake Alert और Type-C Charger जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। डिजाइन के लिहाज से भी नए कलर ऑप्शंस जोड़े गए हैं। बाइक Armory Green, Racing Red और Matte Black सिंगल-टोन रंगों में उपलब्ध होगी। वहीं Sepang Blue डुअल-टोन कलर के साथ Red Alloy Wheels का विकल्प भी दिया गया है।

TVS Motor Company के प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबली के मुताबिक, कंपनी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को लगातार बेहतर कर रही है। कंपनी का फोकस Apache मॉडल्स में परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर है। नए वेरिएंट की एंट्री के साथ पुराने टॉप मॉडल्स की जगह अब अपडेटेड कॉन्फिगरेशन लेगा।

कंपनी के अनुसार, TVS Apache रेंज दुनियाभर में 70 लाख से ज्यादा राइडर्स तक पहुंच चुकी है। वहीं Apache Owners Group यानी AOG में 5 लाख से अधिक सदस्य रजिस्टर्ड हैं। नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस के जरिए कंपनी ने Apache रेंज को त्योहारी सीजन में और आकर्षक बनाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *