पीएम मोदी के जन्मदिन पर कानपुर में मेगा सेलिब्रेशन, 76 हजार दीपों से जगमगाएगा मोतीझील

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को कानपुर में यादगार बनाने की तैयारी है। 17 सितंबर को मोतीझील मैदान में भव्य दीपोत्सव और ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 76 हजार दीप एक साथ जलाए जाएंगे और 500 ड्रोन के जरिए आसमान में विशेष शो होगा।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश के बड़े महोत्सवों में शामिल होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जीवन और राष्ट्रसेवा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

इसके अलावा सांसद आवास पर ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत एक महीने तक ‘सेवा ज्योति’ जलाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *