knews desk – जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं. इसी बीच 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोश ने दावा किया कि दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की है.
लॉ रोश ने ‘वैरायटी’ से बातचीत में कहा कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड की अभी तक कोई ऑफिशियल वेडिंग सेरेमनी नहीं हुई है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले दोनों की शादी की बात क्यों कही थी, तो रोश ने कहा, “तब मैंने झूठ बोला था. उन्होंने शादी नहीं की है. उन्होंने अब तक ऑफिशियल सेरेमनी नहीं की है.”
ड्यून के प्रेस टूर के बाद होगी शादी?
जब लॉ रोश से पूछा गया कि अगर शादी नहीं हुई है तो दोनों कब शादी करेंगे, तो उन्होंने कहा कि शादी ‘ड्यून’ के प्रेस टूर के बाद होगी. जेंडाया की फिल्म ‘ड्यून 3’ इसी साल 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है.
गौरतलब है कि टॉम हॉलैंड कई मौकों पर जेंडाया को अपनी पत्नी कह चुके हैं. उन्होंने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ और ‘द ऑडिसी’ के प्रेस टूर के दौरान भी जेंडाया को पत्नी कहकर संबोधित किया था.
https://www.instagram.com/p/DZ9v6muEby7/?
इस पर लॉ रोश ने कहा, “वो उनकी पत्नी काफी लंबे वक्त से हैं, लेकिन ये अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है.” उनके इस बयान से एक बार फिर दोनों की सीक्रेट वेडिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
वायरल वेडिंग तस्वीरों को बताया फेक
कुछ समय पहले टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की ड्रेस में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. कई लोगों ने इन तस्वीरों को AI से बनाई गई तस्वीरें बताया था. अब लॉ रोश ने भी इन तस्वीरों को फर्जी करार दिया है.
उन्होंने कहा, “मैंने पहले झूठ बोला था, हो सकता है कि मैं अभी भी बोल रहा हूं. लेकिन हां, वो तस्वीरें पूरी तरह से फेक थीं. पक्की बात है. वो ड्रेस तो बहुत खराब थी.”
फिलहाल जेंडाया और टॉम हॉलैंड की ओर से अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में लॉ रोश के बयान ने दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों को और बढ़ा दिया है.