KNEWS DESK- वाराणसी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र का देर रात तबादला कर दिया गया। उन्हें अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ कई अन्य आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है।
विश्व भूषण मिश्र करीब पौने तीन वर्ष तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ रहे। उनके कार्यकाल में मंदिर में सुचारू दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच व्यवस्था बनाए रखना उनके सामने बड़ी चुनौती थी।
मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए कार्यों को लेकर उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। तबादले की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर परिसर में इसकी चर्चा बनी हुई है। अब उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नई जिम्मेदारी दी गई है।