Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, कीमत 4.49 लाख रुपये तक; जानें फीचर्स और बिक्री की तारीख

KNEWS DESK- एपल ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम फीचर्स और फोल्डेबल डिजाइन के साथ बाजार में उतारा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है।

iPhone Duo: एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च, 4,49,900 रुपये तक पहुंची कीमत

iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट, 48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और MagSafe वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को Star White और Night Sky कलर में पेश किया गया है। भारत में इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

2TB स्टोरेज तक के ऑप्शन

Apple ने iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है। वहीं 512GB वेरिएंट 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल 3,74,900 रुपये और सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन Star White और Night Sky में उपलब्ध होगा।

iPhone Duo

7.6 इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले

iPhone Duo को खोलने पर इसमें 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। यह अब तक किसी iPhone में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले है। फोन के बाहर 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की आउटडोर ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। फोन में 100 से ज्यादा कंपोनेंट से तैयार किया गया प्रिसीजन हिंज दिया गया है। इसका निर्माण टाइटेनियम से किया गया है और फ्रंट पर Ceramic Shield 2 की सुरक्षा मिलती है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।

iPhone Duo

48MP के दो रियर कैमरे

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo में 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP Center Stage फ्रंट कैमरा मिलता है। फोल्डेबल डिजाइन का फायदा कैमरा फीचर्स में भी देखने को मिलता है। फोन में Smart Tech, Duo Preview और आउटर डिस्प्ले के जरिए रियर कैमरे से सेल्फी लेने जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोल्डेबल स्क्रीन के लिए तैयार iOS 27

Apple ने iPhone Duo के फोल्डेबल डिजाइन को ध्यान में रखते हुए iOS 27 में भी कई बदलाव किए हैं। इसमें Split View मल्टीटास्किंग और नए कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे बड़ी स्क्रीन का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। फोन में Apple Intelligence और Siri AI का सपोर्ट भी दिया गया है।

A20 Pro चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

iPhone Duo में कंपनी का A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ कस्टम वेपर चेंबर भी मिलता है, जो फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। Apple के मुताबिक, iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone Duo की लगातार परफॉर्मेंस 35 फीसदी तक बेहतर है।

Iphone Duo

24 घंटे तक चलेगी बैटरी

फोल्डेबल फोन में डुअल-बैटरी सेटअप दिया गया है। Apple के अनुसार, दोनों डिस्प्ले का बराबर इस्तेमाल करने पर iPhone Duo 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। इस तरह iPhone Duo के साथ Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी एंट्री कर ली है। बड़े डिस्प्ले, हाई-एंड प्रोसेसर, कैमरा और फोल्डेबल स्क्रीन के लिए तैयार iOS 27 के चलते यह कंपनी का अब तक का एक अलग तरह का iPhone है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *