KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म ‘अवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ इमरान हाशमी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

फिल्म की रिलीज के बाद अब दिशा पाटनी ने इसके सेट से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म के सफर और अपनी भावनाओं को भी फैंस के साथ साझा किया.
दिशा ने शेयर कीं सेट की अनदेखी तस्वीरें
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर ‘अवारापन 2’ के सेट और शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने फिल्मी किरदार जारा सिंह के लुक में नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में दिशा अपने को-स्टार इमरान हाशमी के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वह फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज करती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों के जरिए दिशा ने फिल्म से जुड़ी अपनी यादों की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है.
तस्वीरों के साथ दिशा ने फिल्म के सफर को याद करते हुए लिखा कि ऐसी कहानी सुनाने के सफर में शानदार और प्यारे लोगों के साथ जुड़ना उनके लिए बेहद खास रहा.

एक्ट्रेस ने कहा कि इस टीम का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है और फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार के लिए वह बेहद आभारी हैं. उन्होंने इस पूरे सफर के लिए खुद को खुशकिस्मत भी बताया.
इमरान हाशमी ने भी शेयर की थी अपनी फीलिंग
दिशा से पहले इमरान हाशमी भी ‘अवारापन 2’ को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर कर चुके हैं. उन्होंने फिल्म को एक इमोशनल एक्शन म्यूजिकल बताया था.
इमरान के मुताबिक, फिल्म में शानदार विजुअल्स के साथ बेहतरीन म्यूजिक देखने और सुनने को मिलता है. उनका मानना था कि इस फिल्म का असली अनुभव दर्शकों के साथ सिनेमाघर में बैठकर फिल्म देखने में ही मिलेगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘अवारापन 2’ से पहले दिशा पाटनी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आई थीं. अब आने वाले समय में दिशा फिल्म ‘संघमित्रा’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ श्रुति हासन भी नजर आएंगी. फिलहाल दिशा की ‘अवारापन 2’ से जुड़ी ये अनदेखी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं और फिल्म के सेट की यादों को एक बार फिर ताजा कर रही हैं.
