knews desk – विजय देवरकोंडा ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि रश्मिका मंदाना से पहले भी वह एक रिश्ते में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद उनका दिल टूट गया था.

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘रोमांचकम’ के प्रमोशनल इवेंट में विजय पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने बीते रिश्ते, शराब छोड़ने और पत्नी रश्मिका मंदाना की चोट को लेकर खुलकर बात की.
‘मैंने शराब छोड़ दी है…’
इवेंट के दौरान विजय से पूछा गया कि साल 2026 में रश्मिका मंदाना से शादी के अलावा उनके लिए सबसे रोमांचक पल कौन सा रहा?
इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका जन्म 1989 में हुआ और तब से ही उनकी जिंदगी रोमांचक रही है. विजय ने बताया कि वह पहले ब्लेंडर्स प्राइड और ग्लेनफिडिच जैसी शराब पीते थे, लेकिन अब उन्होंने शराब छोड़ दी है.
हालांकि, उन्होंने शराब छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया.
‘मेरा दिल टूट गया था…’
इसके बाद विजय ने अपनी पुरानी लव लाइफ पर बात करते हुए बताया कि रश्मिका से पहले भी वह किसी रिश्ते में थे.
एक्टर ने कहा, “मुझे प्यार हुआ. फिर मेरा दिल टूट गया और फिर मेरी शादी हो गई.” हालांकि, विजय ने अपने पुराने रिश्ते या उस लड़की की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर रश्मिका से पहले विजय किसके साथ रिलेशनशिप में थे.
रश्मिका की चोट पर दिया हेल्थ अपडेट
इसी दौरान विजय ने रश्मिका मंदाना की हालिया चोट पर भी अपडेट दिया. रश्मिका को शूटिंग के दौरान हिप्स में चोट लगने की खबर सामने आई थी.
विजय ने बताया कि रश्मिका अब चोट से रिकवर कर रही हैं और उनकी तबीयत में सुधार है. एक्टर के मुताबिक, वह फिलहाल घर पर आराम कर रही हैं और एन्जॉय कर रही हैं.
2026 में शादी के बंधन में बंधे विजय-रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद उनके अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं.
कई साल तक रिलेशनशिप की खबरों में रहने के बाद दोनों ने 2025 में सगाई की और फिर फरवरी 2026 में शादी कर ली.
अब शादी के बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं