ऐश्वर्या ने बुलाया सलमान को, जैद दरबार ने कर दी ऐसी गलती कि हंस पड़े भाईजान

KNews Desk: बॉलीवुड से जुड़े कई किस्से ऐसे हैं, जो सालों बाद भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा डांसर और एक्टर जैद दरबार ने हाल ही में शेयर किया। जैद ने बताया कि बचपन में उन्होंने एक बार ऐश्वर्या राय को गलती से ‘सलमान चाची’ कह दिया था। उनकी इस मासूम गलती पर सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। यह किस्सा फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान का है।

जैद दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं और उन्होंने डांसर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में पॉडकास्ट ‘द चिल आवर’ में बातचीत के दौरान जैद ने अपने बचपन की उस याद को साझा किया, जब वह ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर पहुंचे थे। उस वक्त जैद की उम्र करीब 8 या 9 साल थी।जैद ने बताया कि वह फिल्म के मशहूर गाने ‘ढोली तारो ढोल’ की शूटिंग देखने सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें बुलाया और कहा कि क्या वह सलमान खान को बुला सकते हैं। उस वक्त ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे से काफी दूर खड़े थे। जैद ने बताया कि रात का समय था और अगले दिन उन्हें स्कूल भी जाना था, लेकिन सेट पर मौजूद होने की खुशी इतनी ज्यादा थी कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं थी।

इसके बाद जैद ने सलमान खान का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए उन्हें कई बार आवाज लगाई। वह लगातार ‘सलमान, सलमान’ चिल्लाते रहे। आखिरकार सलमान ने उनकी तरफ देखा और उनसे बात करने लगे। जैद के मुताबिक, उस समय आम लोगों को सेट पर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन वह अपने पिता इस्माइल दरबार की वजह से वहां पहुंच पाए थे।जैद ने बताया कि सलमान खान ने उनसे पूछा कि उनका और इस्माइल दरबार का क्या रिश्ता है। जैद ने मासूमियत से रिश्ते को समझने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने सलमान को ‘चाचू’ और ऐश्वर्या राय को ‘चाची’ समझ लिया। इसके बाद जब ऐश्वर्या ने सलमान को बुलाने के लिए जैद से कहा तो उन्होंने जोर से आवाज लगाते हुए कहा, ‘सलमान चाचू, सलमान चाची बुला रही हैं आपको।’

जैद के मुंह से ऐश्वर्या राय के लिए ‘सलमान चाची’ सुनते ही सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बचपन की यह मासूम गलती जैद के लिए आज भी एक खास याद बनी हुई है। फिल्म के सेट से जुड़ा यह किस्सा इसलिए भी खास है क्योंकि ‘हम दिल दे चुके सनम’ बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक रही है और सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान वामशी पैडिपल्ली की फिल्म SVC63 में भी नजर आ सकते हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा दिखाई देंगी। यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *