बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, अब Netflix पर होगी रिलीज, जानें कब से देख पाएंगे

Knews Desk – YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इसी कड़ी में इस साल रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘ऐल्फा’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कमाई धीमी रही. हालांकि, जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है.

‘ऐल्फा’ 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी दी. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने दुनियाभर में करीब 99.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 58.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 70 करोड़ रुपये बताया गया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 9 करोड़ रुपये कमाए थे.

https://www.instagram.com/p/DciCn9AGpHl/

फिल्म के अनुमानित बजट को 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया गया था. ऐसे में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और फिल्म को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

क्या है ‘ऐल्फा’ की कहानी?

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘ऐल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट ने सीता नाम की RAW एजेंट का किरदार निभाया है, जबकि शरवरी वाघ दुर्गा कौल के रोल में नजर आई हैं. फिल्म में दोनों को बहनों के रूप में दिखाया गया है.

अनिल कपूर ने फिल्म में दोनों के पिता की भूमिका निभाई है, जबकि बॉबी देओल खूंखार विलेन के किरदार में नजर आए हैं. कहानी में आलिया और शरवरी का सामना बॉबी देओल के किरदार से होता है और दोनों उसके खिलाफ मोर्चा संभालती हैं.

अब फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद मेकर्स और कलाकारों को उम्मीद है कि ‘ऐल्फा’ को सिनेमाघरों की तुलना में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा. 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओटीटी पर अपनी किस्मत कितनी बदल पाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *