रिलीज से पहले ही यश की टॉक्सिक ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर कमाई के बड़े रिकॉर्ड पर नजर

KNEWS DESK – यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ‘टॉक्सिक’ लगातार चर्चा में है। वहीं, एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म के लिए शानदार संकेत दे रहे हैं। अब ट्रेड अनुमान लगाया जा रहा है कि यश की फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82 से 89 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है।

किस भाषा में कितनी कमाई का अनुमान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कन्नड़ वर्जन से करीब 29-30 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन से 32-37 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 11-12 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है।

वहीं, तमिल और मलयालम वर्जन को मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इन सभी भाषाओं के कलेक्शन को जोड़ने पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 82-89 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

A रेटेड फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर

अगर ‘टॉक्सिक’ इस अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन करती है, तो यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली A रेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर सकती है।

मौजूदा लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 145 करोड़ रुपये के साथ सबसे ऊपर है, जबकि ‘सालार’ 90.7 करोड़ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ 84.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ आगे हैं। ‘कुली’ ने 65 करोड़ और ‘एनिमल’ ने 63.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

ऐसे में अगर ‘टॉक्सिक’ 82-89 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करती है, तो यह ‘सालार’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ जैसे बड़े नामों को चुनौती दे सकती है।

यश बनाम रणबीर और रणवीर

‘टॉक्सिक’ की कमाई अगर अनुमान के मुताबिक रहती है, तो फिल्म रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।

इसके अलावा फिल्म के सामने रजनीकांत की ‘कुली’ का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है। हालांकि, ये सभी आंकड़े फिलहाल अनुमान और ट्रेड प्रेडिक्शन पर आधारित हैं। फिल्म की वास्तविक कमाई का पता रिलीज के बाद ही चलेगा।

अब सबकी नजर 26 अगस्त की रिलीज पर है। देखना होगा कि यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है और A रेटेड फिल्मों की ओपनिंग के कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *