मुंबई पुलिस की वैन रोकने वाली रिया अहीर पहुंचेंगी बिग बॉस? सलमान खान ने जनता को दिया फैसला

KNEWS DESK – सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने वाला है। प्रीमियर से पहले ही मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्विस्ट पेश कर दिया है।

हाल ही में जारी किए गए नए प्रोमो में सलमान खान ने फैंस को खास ‘वरदान’ देने का ऐलान किया है। इस बार घर में जाने वाले एक कंटेस्टेंट का फैसला बिग बॉस के मेकर्स नहीं, बल्कि जनता करेगी। इसके लिए दो चर्चित चेहरों को आमने-सामने रखा गया है।

रिया अहीर और लव गिल में मुकाबला

मेकर्स ने मुंबई में हुए जेन-जी प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आईं रिया अहीर और पंजाबी मॉडल-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लव गिल को मुकाबले में उतारा है।

https://www.instagram.com/reels/DcdL8Kqi_9Q/

सलमान खान प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार घरवालों के साथ-साथ फैंस का भी एक ‘वरदान’ बनता है। इन दोनों में से किसे बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलेगा, इसका फैसला जनता करेगी।

इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे 6 सितंबर को सीधे ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री मिलेगी।

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर पेशे से मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी रील्स बनाती हैं। हालांकि, हाल ही में मुंबई में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वह अचानक चर्चा में आ गई थीं।

https://www.instagram.com/reels/DcdQ0-RzwG1/

प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस छात्रों को हिरासत में लेकर वैन में ले जा रही थी, तब रिया अहीर पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। उनका यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।

इसके बाद रिया ने राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। उनके बेबाक अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई।

लव गिल की भी मजबूत फैन फॉलोइंग

वहीं, रिया अहीर के सामने खड़े लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह म्यूजिक वीडियोज, मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और फिटनेस कैंपेन्स में नजर आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लव गिल की अच्छी फैन फॉलोइंग है। अब दोनों के बीच वोटिंग मुकाबला शुरू हो चुका है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना वोट देकर ‘बिग बॉस 20’ के घर भेजती है—मुंबई में पुलिस वैन के सामने खड़े होकर चर्चा में आईं रिया अहीर को या फिर पंजाबी मॉडल लव गिल को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *