KNEWS DESK – जियोहॉटस्टार का रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। अपने अलग अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर तेज प्रताप अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ मजेदार अंदाज में नजर आए।
तेज प्रताप ने पढ़ा मल्लिका का हाथ
जियोहॉटस्टार ने शो के नए एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हुए नजर आ रहे हैं।
हाथ की लकीरें देखकर तेज प्रताप कहते हैं, “आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल है और खर्चा नहीं टिकाती हैं आप।” तेज प्रताप की इस बात पर मल्लिका भी सहमत नजर आती हैं और कहती हैं कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा। इसके बाद तेज प्रताप कहते हैं कि मल्लिका को लोग काफी दुख भी पहुंचाते हैं। मल्लिका इस बात पर भी हामी भरती हैं।बातचीत के दौरान तेज प्रताप मल्लिका से उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका बताती हैं कि उनकी राशि तुला है।
https://www.instagram.com/reels/DcX2PSnqxsk/
यह सुनते ही तेज प्रताप कहते हैं, “तो तुला तो मेरा भी है।” दोनों की राशि एक होने की बात सामने आते ही मल्लिका हैरान रह जाती हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं।
‘और कितना तेज चाहिए?’
इसके बाद मल्लिका शेरावत तेज प्रताप से पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा पत्थर पहनना चाहिए। तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए पुखराज का जिक्र करते हैं और इसे सूर्य से जोड़कर बताते हैं। मल्लिका इसी बात पर मजाक करते हुए कहती हैं, “और कितना तेज चाहिए? तेज जी।”
मल्लिका का यह मजाक सुनकर तेज प्रताप शर्मा जाते हैं और हंसने लगते हैं। दोनों की यह मजेदार बातचीत अब शो के प्रोमो में खूब चर्चा बटोर रही है।
‘भोजपुरी बवाल’ के इस सेगमेंट को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है कि तेज प्रताप और मल्लिका की यह पूरी बातचीत शो में किस अंदाज में देखने को मिलेगी।