KNEWS DESK – भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। खास बात यह रही कि कई यूजर्स को उनका लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की याद दिला गया।

मोनालिसा की तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह बिल्कुल करीना कपूर जैसी लग रही हैं। इसके बाद यह कमेंट भी चर्चा में आ गया।
पोल्का डॉट टॉप में दिखा स्टाइलिश अंदाज
तस्वीरों में मोनालिसा सफेद रंग का पोल्का डॉट प्रिंट वाला स्लीवलेस टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने काले रंग के घुटने तक के ढीले शॉर्ट्स और हल्के नीले रंग की स्ट्रैप वाली फ्लैट सैंडल पहनी है।

मोनालिसा ने अपने इस कैजुअल लुक में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।
फैंस ने जमकर की तारीफ
मोनालिसा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा कि वह हर तरह के कपड़ों में खूबसूरत लगती हैं।

वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘एक पल के लिए मुझे लगा कि आप करीना कपूर हैं, पता नहीं कैसे! आप बिल्कुल वैसी ही दिख रही हैं।’ मोनालिसा के इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

वह भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और उड़िया फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ ‘द 50’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को भी दर्शकों ने पसंद किया।