ऑनलाइन ऑर्डर में निकला कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे से लगाई मदद की गुहार

KNEWS DESK – टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं। शो के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

दरअसल, श्वेता ने दावा किया कि ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी के साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मामले पर ध्यान देने की अपील की।

कोल्ड ड्रिंक के साथ आया कॉकरोच!

श्वेता ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था। डिलीवरी के बाद उनके घर में एक कॉकरोच नजर आया, जो पूरे घर में घूम रहा था।

वीडियो में श्वेता कॉकरोच को दिखाते हुए मामले पर हैरानी जताती नजर आईं। उन्होंने संबंधित प्लेटफॉर्म को भी टैग किया और अपनी परेशानी सोशल मीडिया के जरिए सामने रखी।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को किया टैग

श्वेता तिवारी ने इस मामले में महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में उनसे मदद की गुहार लगाते हुए पूछा कि क्या उन्हें इस मामले में तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके घर में कॉकरोच आ रहे हैं और उन्होंने कमिश्नर से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तुकाराम मुंडे की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का हिस्सा हैं। शो में उनके साथ रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, शहनाज गिल और शालिनी पासी समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। ‘द ट्रेटर्स 2’ फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *