‘अगर मैं आज जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कर दीजिए…’, अभिजीत दीपके ने क्यों की ये अपील?

KNEWS DESK – दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों के नाम एक भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे तेज बुखार और शरीर में दर्द से परेशान हैं। इसी वजह से यदि वे दिन में प्रदर्शन स्थल पर नजर नहीं आएं तो कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें माफ करें।

‘कुछ घंटे आराम की जरूरत है’

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार और बॉडी पेन है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पेनकिलर की मदद से काम चला रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें कुछ घंटे आराम करना जरूरी है।

दीपके ने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि उनकी गैरमौजूदगी केवल कुछ घंटों की होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होते ही वह शाम तक फिर से जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे और आंदोलन में शामिल होंगे।

जंतर-मंतर पर जारी है छात्र आंदोलन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है। पिछले कुछ दिनों में यह आंदोलन तेज हुआ है और देशभर से छात्र इसमें शामिल हो रहे हैं।

अपने संदेश के अंत में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ रहा है, लेकिन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही है और वे जल्द ही फिर से प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *