भारत में स्पाइडर-मैन का क्रेज, एडवांस बुकिंग में ‘Border 2’ और ‘The Odyssey’ को पछाड़ा

KNEWS DESK – मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ रिलीज से पहले ही भारत में जबरदस्त रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड प्री-सेल्स वाली फिल्म बन गई है।

स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने ‘Border 2’ और ‘The Odyssey’ जैसी फिल्मों की प्री-सेल्स को पार कर लिया है।

PVR Inox और Cinepolis में बिके लाखों टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox और Cinepolis में पहले दिन के लिए करीब 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में आंकड़ों में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग के मामले में फिलहाल ‘Dhurandhar: The Revenge’ सबसे आगे है, जिसने 9.25 लाख टिकटों की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ‘Spider-Man: Brand New Day’ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड एडवांस बुकिंग वाली फिल्म

इन आंकड़ों के साथ ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारत में साल 2026 की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म को खासतौर पर शहरी इलाकों के मल्टीप्लेक्स दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

दर्शकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने भारत में फिल्म को अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है। ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारत में 30 जुलाई 2026 को रिलीज होगी, जबकि अमेरिका में यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

फिल्म के प्रमोशन के लिए “India, get ready to swing first” टैगलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसने भारतीय फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।

टॉम हॉलैंड फिर बनेंगे स्पाइडर-मैन

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलॉन और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। Sony Pictures और Marvel Studios के बैनर तले बनी यह फिल्म पीटर पार्कर की जिंदगी के एक नए अध्याय को दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *