विरोध प्रदर्शन के बीच Zee5 ने वेब सीरीज का किया ऐलान, ‘The Scam: Leaked’ का टीजर रिलीज

KNEWS DESK – NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने एक नई वेब सीरीज का ऐलान किया है। ‘The Scam: Leaked’ नाम की इस सीरीज का टीजर सामने आते ही इसे NEET पेपर लीक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच अब इस मुद्दे पर एक वेब सीरीज की घोषणा ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपनी नई सीरीज ‘The Scam: Leaked’ का टीजर रिलीज किया है।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह कहानी NEET पेपर लीक मामले पर आधारित है या किसी अन्य परीक्षा घोटाले को दिखाएगी। लेकिन टीजर के कंटेंट और इसकी रिलीज टाइमिंग के चलते इसे मौजूदा पेपर लीक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

टीजर में दिखी पेपर लीक की पूरी कहानी

‘The Scam: Leaked’ के 1 मिनट 9 सेकेंड के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, बल्कि सिर्फ विजुअल्स के जरिए कहानी दिखाई गई है।

टीजर की शुरुआत एक प्रिंटिंग प्रेस से होती है, जहां मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद पेपर को सील कर बॉक्स में पैक किया जाता है और एक वाहन के जरिए भेजा जाता है।

इसी बीच एक शख्स पेपर की कॉपी किसी दूसरे व्यक्ति को देता नजर आता है, जिसके बाद पेपर की तस्वीरें वायरल होने लगती हैं। देखते ही देखते परीक्षा से जुड़ा विवाद बढ़ जाता है और पेपर लीक की खबर फैल जाती है।

टीजर में दिखाया गया गंभीर मोड़

टीजर के आखिरी हिस्से में एक परेशान कर देने वाला दृश्य दिखाया गया है, जहां एक कमरे में एक छात्र फंदे से लटका हुआ नजर आता है। इस सीन ने सीरीज को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

बता दें कि हाल ही में CJP के नेतृत्व में दिल्ली में संसद मार्च निकाला गया था, जिसके दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद हुआ था। इस प्रदर्शन को लेकर कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *