‘क्वीन मोड’ में हिना खान का ग्लैमरस अंदाज, फैंस ने कहा- ‘हमारी शेर खान’

KNEWS DESK – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हिना खान अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने नए लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।

हिना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा “Queen mode on”। उनके इस कैप्शन के बाद फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में प्यार बरसा रहे हैं।

चॉकलेट ब्राउन ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक

इन तस्वीरों में हिना खान चॉकलेट ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनकी फिटनेस और स्टाइल साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों, ब्राउन आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है।

हिना का यह एलिगेंट और क्लासी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

चैट शो में भी चर्चा में रहीं हिना

बता दें कि हाल ही में हिना खान रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के चैट शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बात की थी और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को लेकर भी अपनी राय रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *