KNEWS DESK – ‘लॉकअप 2’ में रिश्तों और विवादों का दौर लगातार जारी है। शो में शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच जमकर बहस देखने को मिली, जब शिल्पा ने हर्षद और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर टिप्पणी कर उन्हें ‘लव बर्ड्स’ कह दिया।
नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, दुश्मनी और रिश्तों को लेकर लगातार नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाली अपूर्वा मखीजा के आने के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
अपूर्वा मखीजा ने शो में आते ही अपनी अलग टीम बना ली है। उनकी टीम में श्रेया कालरा, राम कपूर और आकांक्षा चौधरी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला भी अपनी-अपनी टीम को लीड कर रही हैं।
शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा में हुई तीखी बहस
शो में सबसे ज्यादा चर्चा शिल्पा शिंदे के व्यवहार को लेकर हो रही है। शिल्पा की किसी न किसी कंटेस्टेंट से बहस होती नजर आ रही है। अब उन्होंने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर सवाल उठा दिए, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया।
दरअसल, शिल्पा ने हर्षद और शिवांगी को लेकर उन्हें ‘लव बर्ड्स’ कह दिया। यह बात हर्षद को पसंद नहीं आई और वह शिल्पा पर नाराज हो गए।
हर्षद ने जवाब देते हुए कहा कि लोग उनके और शिवांगी के रिश्ते के बारे में जानते हैं। उन्होंने शिल्पा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि शादी की उम्र हो रही है, ऐसे में इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है।
शिवांगी जोशी ने शिल्पा को दिया जवाब
इस बहस में शिवांगी जोशी भी शामिल हो गईं। उन्होंने शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी में एक दोस्त तक नहीं बनाया है। वहीं हर्षद ने साफ किया कि शिवांगी सिर्फ उनकी दोस्त हैं और वह उनके रिश्ते को गलत तरीके से पेश न करें।
इसके बाद शिवांगी ने भी शिल्पा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके दिमाग में नकारात्मकता भरी हुई है। उन्होंने शिल्पा की सोच को ‘कीचड़’ तक बता दिया।
इस पूरी बहस के दौरान अपूर्वा मखीजा दूर से इस लड़ाई को देखती नजर आईं। उन्होंने हर्षद के गुस्से को लेकर मजेदार प्रतिक्रिया दी। अपूर्वा ने कहा कि आज हर्षद का ‘कबीर सिंह’ वाला अंदाज देखने को मिला है।