Samsung Back to School Sale शुरू, छात्रों के लिए बड़ा ऑफर, इन डिवाइसेज पर मिल रही हजारों रुपये की छूट

KNEWS DESK- टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने भारत में छात्रों के लिए Back to School Sale की शुरुआत कर दी है। इस खास ऑफर के तहत कंपनी अपने Galaxy AI से लैस स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर कई तरह के डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दे रही है। स्टूडेंट्स को इस सेल में 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, स्टूडेंट ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे मिल रहे हैं।

Samsung का यह ऑफर खासतौर पर उन छात्रों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी के लिए AI फीचर्स से लैस डिवाइस खरीदना चाहते हैं। इससे पहले Apple भी भारत में बैक टू स्कूल ऑफर लॉन्च कर चुका है।

Galaxy डिवाइसेज पर मिल रहे हैं खास ऑफर्स

Samsung Back to School Sale में Galaxy Book6 Pro, Galaxy Tab S11 Ultra, Smart Monitor M8 और Galaxy S26 सीरीज जैसे प्रीमियम डिवाइसेज पर ऑफर दिए जा रहे हैं। छात्र अपने संस्थान की ओर से जारी ईमेल आईडी या UNiDAYS प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पात्रता को वेरिफाई कर सकते हैं।

Galaxy Book6 Pro खरीदने वाले छात्रों को HDFC बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के बाद इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,73,990 रुपये बताई गई है। इसके अलावा छात्रों को 10 फीसदी तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung के प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra पर भी छात्रों के लिए खास डील उपलब्ध है। इस डिवाइस पर HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,17,999 रुपये से शुरू होती है। साथ ही स्टूडेंट्स को 10 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है।

Smart Monitor M8 पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद इसकी कीमत 46,699 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा पात्र छात्रों को स्टूडेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा।

Galaxy S26 सीरीज पर Galaxy Forever का फायदा

Samsung Galaxy S26 सीरीज पर कंपनी Galaxy Forever प्रोग्राम के जरिए बचत का मौका दे रही है। इसके तहत Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को आसान EMI विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। Galaxy S26 को 3917 रुपये प्रति महीने और Galaxy S26 Ultra को 5958 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीदने का विकल्प दिया गया है। वहीं छात्रों को 7 फीसदी तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

पढ़ाई में मदद करेंगे Galaxy AI फीचर्स

Samsung के मुताबिक, नए Galaxy AI डिवाइसेज में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो छात्रों की पढ़ाई और काम को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें Live Translate, Chat Assist और Google Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन AI फीचर्स की मदद से छात्र अलग-अलग भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं, लिखने में सुधार कर सकते हैं और बिना कई ऐप्स बदले तेजी से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Samsung की यह Back to School Sale छात्रों के लिए हाई-एंड टेक डिवाइसेज खरीदने का मौका लेकर आई है, जिसमें डिस्काउंट के साथ AI आधारित स्मार्ट फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *