‘तबाही’ के बाद फिर बढ़ेगा रोमांस का डोज! ‘टॉक्सिक’ में यश संग नजर आ सकती हैं तारा सुतारिया

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने ‘तबाही’ ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। गाने में यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली, लेकिन कुछ इंटिमेट सीन्स को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। अब इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ का अगला गाना जल्द रिलीज किया जा सकता है। इस बार फोकस यश और कियारा पर नहीं, बल्कि यश और तारा सुतारिया की जोड़ी पर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि नए ट्रैक में दोनों कलाकारों के बीच रोमांटिक अंदाज और शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने मिलकर कंपोज किया है, जबकि इसे सिद्धार्थ बसुरूर ने अपनी आवाज दी है। चर्चा है कि यह गाना 21 जुलाई को दर्शकों के सामने आ सकता है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। खबरों के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस तारीख की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय और कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के साथ तैयार हो रही ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *