जेनिफर विंगेट ने विलियम स्माइल संग रचाई शादी, एक्ट्रेस ने शेयर किया खूबसूरत वेडिंग वीडियो

KNEWS DESK – टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। अब जेनिफर ने खुद अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

लंदन में हुई इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट ने विलियम स्माइल के साथ 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक निजी समारोह में शादी की। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

जेनिफर ने शादी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आखिरकार हमारे सितारे भी मिल गए!”

शेयर किया रोमांटिक वेडिंग वीडियो

जेनिफर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी शादी के खास पलों को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरत वेडिंग रिंग भी दिखाई दे रही है।

इसके बाद शादी की रस्मों और खूबसूरत तस्वीरों की झलक देखने को मिलती है। वीडियो के आखिर में जेनिफर ने अपने पति विलियम को फैंस से मिलवाते हुए लिखा, “ऑफिशियली आप सभी को मिलवाती हूं मेरे हमसफर (हस्बैंड) से…”

फैंस और सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

जेनिफर विंगेट की शादी की खबर सामने आते ही फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दीं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस की नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/Da7pGMTsR6z/

कई फैंस ने लिखा कि उन्हें इस खास पल का लंबे समय से इंतजार था। वहीं, कई लोगों ने जेनिफर और विलियम की जोड़ी को लेकर प्यार भरे कमेंट किए।

जेनिफर की वेडिंग पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेनेलिया डिसूजा, जन्नत जुबैर, सोनू सूद, रश्मि देसाई, मौनी रॉय और दृष्टि धामी समेत कई सितारों ने कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *