KNEWS DESK- सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो कम बजट में ज्यादा सुविधाएं देने का दावा करता है। जहां ज्यादातर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पोस्टपेड प्लान की शुरुआत करीब 400 रुपये से होती है, वहीं BSNL का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान सिर्फ 199 रुपये प्रति महीने में उपलब्ध है।
कम कीमत के साथ यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो हर महीने ज्यादा खर्च किए बिना कॉलिंग और डेटा की सुविधा चाहते हैं।
BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में क्या मिलेगा?
BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। इस प्लान के फायदे अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 25GB हाई स्पीड डेटा, हर दिन 100 SMS, 75GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल करने पर प्रति MB के हिसाब से शुल्क लेती है। BSNL के इस 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में एड-ऑन फैमिली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यानी इस प्लान को सिर्फ एक यूजर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
BSNL का प्लान क्यों माना जा रहा है खास?
टेलीकॉम बाजार में पोस्टपेड प्लान आमतौर पर प्रीपेड प्लान की तुलना में महंगे होते हैं। ऐसे में 199 रुपये में पोस्टपेड सुविधा मिलना कई यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है। BSNL का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है लेकिन नियमित कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा चाहिए।
जियो के 199 रुपये वाले प्लान से तुलना
जियो के 199 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 18 दिनों की होती है, यानी कुल 27GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग। रोजाना 100 SMS। JioTV और Jio AI Cloud स्टोरेज का एक्सेस। वहीं BSNL का 199 रुपये वाला प्लान पोस्टपेड कैटेगरी में आता है, जिसमें यूजर्स को हर महीने एक फिक्स्ड बिल के साथ सेवाएं मिलती हैं।
कम बजट वाले ग्राहकों के लिए विकल्प
BSNL का 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो कम कीमत में पोस्टपेड कनेक्शन चाहते हैं। हालांकि, नेटवर्क उपलब्धता और इंटरनेट स्पीड आपके क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।