Tecno Camon 50 Ultra 5G की आज भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

KNEWS DESK- स्मार्टफोन बाजार में एक और नया 5G डिवाइस दस्तक देने जा रहा है। टेक्नो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। यह स्मार्टफोन कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में कई खास खूबियों के साथ आने वाला है।

कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन मिस्टी पर्पल, नेब्यूला टाइटेनियम और सिप्रेस ग्रीन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन को मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ लाने का दावा किया गया है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G का कैमरा सेटअप

टेक्नो के इस नए स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ 5x सुपर जूम स्नैप कैप्चर फीचर दिया गया है। कैमरा में कई AI फीचर्स भी शामिल हैं, जिनमें AI ऑटो जूम, 70mm नेचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स, AI आर्ट गैलरी और AI ट्रैवल शॉट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा डिवाइस में 50 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस, 100x सुपर जूम सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। कंपनी के मुताबिक, फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

Tecno Camon 50 Ultra 5G को मजबूती के लिए कई IP रेटिंग दी गई हैं। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है, जिससे यह पानी और धूल से बचाव में बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस

फोन में पावर के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी इस डिवाइस को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी। बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने का फायदा मिलेगा।

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए डुअल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। डिस्प्ले के फीचर्स 144Hz रिफ्रेश रेट। 2800Hz टच सैंपलिंग रेट। बेहतर कलर और स्मूथ एक्सपीरियंस।

MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर स्पीड देने में सक्षम होगा। फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत और बिक्री की तारीख से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान साझा करेगी। टेक्नो का यह नया स्मार्टफोन मिड-रेंज 5G सेगमेंट में यूजर्स के लिए एक नया विकल्प बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *